BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डिंडोरी: डम्फर संचालको से एस डी एम ने लिया समनापुर तिराहा में जाकर ज्ञापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 8, 2020

डिंडोरी: डम्फर संचालको से एस डी एम ने लिया समनापुर तिराहा में जाकर ज्ञापन



रेवांचल टाइम्स  डिंडोरी 7 जुलाई 2020 जिले के डंफर संचालक आज जिला कलेक्टर को अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपेने जिला कलेक्ट्रेट जा रहे थे लगभग सैकड़ा भर डंफर के साथ वाहनों के मालिक चालक और परिचालकों का जत्था भोंदू टोला बाईपास से बढ़ा तो यातायात बाधित होने और अत्यधिक भीड़ के चलते प्रशासन की ओर से एसडीएम समनापुर नाके पर पहुंचे और डंफर संचालकों का ज्ञापन लिया गया।
गौरतलब है कि रेत कारोबार करने वाले इन डंफर संचालकए चालक और परिचालक को लंबे समय से वाहनों के खड़े होने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा और अब जिले कि रेत खदानों पर नित्य प्रदर्शन शिकवा शिकायतों से भी उनका काम प्रभावित हो रहा है सभी संचालकों की मांग है कि उनको रोजगार और उनके स्टाप की रोजी रोटी के प्रति भी गंभीरता से विचार करना चाहिएए इन्हीं समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे अशोक छाबड़ाए मनीष नायकए शरद शर्माए शेख शफीकए राजेश पाराशरए संतोष यादवए चौबे जीए लाला शुक्ला आदि उपस्थित थे।
मुख्यत रेत का कारोबार करने वाले डंफर संचालको का काम लगातार प्रभावित है रेत ठेकेदार और विभिन्न जनप्रतिनिधियों तथा पत्रकारों के बीच विवाद चल रहा है जिसका खामियाजा डंफर संचालकों पर पड़ रहा है। लॉक डॉउन में परेशान रहे कामकाज बंद रहा जिससे डंफर संचालक और उनका स्टाफ आर्थिक रूप से परेशान रहा और अब विवादों में उनको परेशानी हो रही है इसके चलते आज ज्ञापन दिया जाएगाए प्रशासन उनकी समस्याओं पर गौर करें

No comments:

Post a Comment