कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा नगर के हड्डी गोदाम निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति के नागपुर में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर लोक सुरक्षा की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत हड्डी गोदाम क्षेत्र को 6 जुलाई रात्रि 10.00 बजे से आगामी 5 दिवस के लिए टोटल लॉक डाउन किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं । लॉक डाउन क्षेत्र की सीमा उत्तर दिशा में राजकुमार मिस्त्री के मकान से एडव्होकेट अमीर खान के मकान तक, दक्षिण में असलम भाई के मकान से इकबाल मिस्त्री के मकान तक एवं पूर्व में राजकुमार मिस्त्री के मकान से असलम मिस्त्री के मकान तक तथा पश्चिम में एडव्होकेट के घर से इकबाल मिस्त्री के मकान तक निर्धारित की गई है । स्वास्थ्य सर्वे दल को उक्त क्षेत्र के रहवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा संदिग्धों के नमूने लेकर उनकी जाँच किए जाने के निर्देश दिए गए हैं ।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट



No comments:
Post a Comment