BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डायल 100 नें प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को पंहुचाया अस्पताल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 7, 2020

डायल 100 नें प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को पंहुचाया अस्पताल

मंडला पुलिस नें दिया कर्तव्य परायणता के साथ मानवता का परिचय, थाना टिकरीया की डायल 100 नें प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को पंहुचाया अस्पताल
 
            मण्डला जिले में कोरोना संक्रमण के कारण लागू लाकडाउन के दौरान मण्डला पुलिस द्वारा लाकडाउन को लागू करवाने के साथ साथ जिले के गरीब असहाय लोगों तथा प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिये भी लगातार कार्य किये गये हैं । मण्डला पुलिस द्वारा किये गये इन कार्यों में जिले में तैनात डायल 100 वाहनों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है । मण्डला पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले में अनलाक की घोषणा होने के बाद भी जिले के सभी थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र की आमजनता की हरसंभव सहायता करने कि लिये निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 05.07.2020 को थाना टिकरिया क्षेत्र में तैनात ड़ायल 100 वाहन को भोपाल कन्ट्रोल रुम से सूचना प्राप्त हुई की थाना टिकरिया के अंतर्गत ग्राम बोरिया में एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है । उक्त महिला की हालत गम्भीर है और उसे अस्पताल ले जाने का अन्य कोई साधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है । घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना टिकरिया क्षेत्र में तैनात डायल100 वाहन द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर प्रसूता कलावती मरावी पति राजू मरावी एवं उसके परिजनों को डायल100 वाहन से ले जाकर शासकीय चिकित्सालय नारायणगंज में भर्ती करवाया गया । अस्पताल में महिला द्वारा एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया गया है । मण्डला पुलिस के इस मानवीय कार्य के लिए महिला के परिजनों द्वारा डायल 100 में तैनात स्टाफ आर. कोमल परस्ते और पायलेट नन्दकिशोर मार्को को फोन पर प्रसूता व नवजात दोनो के स्वस्थ होने की सूचना देते हुए मंडला पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है ।

No comments:

Post a Comment