रेवांचल टाइम्स
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंडला के आदेश अनुसार चिटफंड कॉपरेटिव फ्रॉड व अन्य धोखाधड़ी संबंधित शिकायतों के शिकायत निवारण हेतु आज दिनांक 24/07/2020 को चौकी अंजनिया परिसर में शिविर लगाया गया जिसमें नायब तहसीलदार प्रभारी अंजनिया ने लोगों की शिकायत सुनी शिविर में कुल 8 व्यक्तियों द्वारा चिट-फंड कंपनियों के विरुद्ध शिकायत व बी-एड कोर्स करवाने के नाम पर शिकायत दर्ज की गई। जिसमें कुछ प्रकरणों में पूर्व से थानों में अपराध पंजीकृत होकर न्यायालय में मामला चलना ज्ञात हुआ। व जिन मामलों में कार्यवाही नहीं हुई है उक्त मामले आवेदकों से लिखित शिकायत लेकर मामलों में वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
*राकेश पटेल रेवांचल टाइम्स अंजनियां*


No comments:
Post a Comment