BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धोखाधड़ी की शिकायतों के निराकरण के लिये एक दिवसीय विशेष शिविर का हुआ आयोजन। - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 24, 2020

धोखाधड़ी की शिकायतों के निराकरण के लिये एक दिवसीय विशेष शिविर का हुआ आयोजन।



 रेवांचल टाइम्स - थाना परिसर टिकरिया में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में चिटफंड कंपनियों को आपरेटिव फ्रॉड, स्व सहायता समूह, नौकरी लगवाने  के नाम व अन्य धोखाधड़ी शिकायतों के संबंध में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
      थाना प्रभारी अमित कुमार द्वारा बताया गया चिटफंड कंपनियों द्वारा फ्रॉड कोऑपरेटिव सोसाइटी, समूह के नाम पर नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी एवं इससे संबंधित अन्य विषयों पर आम जनता द्वारा अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करवाई जा सके एवं उक्त शिकायतें पुलिस एवं संबंधित विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा जा सके जिस उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया जिससे पीड़ित लोगों को राहत मिल सके दर्ज शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।
 इस दौरान तहसीलदार देवी प्रसाद चक्रवर्ती, टिकरिया थाना प्रभारी अमित कुमार भावरे, अर्जुन सिंह उइके सरपंच सहित समस्त थाना स्टाफ रहा मौजूद।

   रेवांचल टाइम से अनिल  रजक नारायणगंज की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment