रेवांचल टाइम्स - विगत दिनोंं सोशल वर्कर्स संगठन टीम द्वारा लगातार निशक्त वृद्ध बुजुर्ग व्यक्तियों की हर संभव मदद करने एवं वृद्ध जनों को सही तरीके से जीवन यापन करने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों से मिलना एवं जैसे बुजुर्ग मिलते हैं उन्हें उस तरह से सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराना। कुरई क्षेत्र निवासी सकरू भालवी की जानकारी संगठन की मिली उस वृद्ध व्यक्तियों को वृद्ध आश्रम में जाने की इच्छा जताई थी। उसकी इच्छा पर सोशल वर्कर्स संगठन के माध्यम से
विगत दिनोंं निशक्त वृद्ध बुजुर्ग व्यक्ति को कलेक्टर एवं विधायक को 2/72020को ज्ञापन देकर कर जिले के वृद्ध आश्रम में रखने के लिए अवगत कराया गया उस प्रशासन एवं सिवनी विधायक की कार्रवाई हुई । उपारंत सोशल वर्कर्स संगठन टीम सिवनी के सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी बघेल जी संम्पर्क किया इस बघेल जी निशक्त वृद्ध सकरू भालवी की जानकारी एकत्रित करने को कहा गया था जिस पर संगठन ने सकरू भालवी की निवासी होने से लेकर परिवार की पूर्ण जानकारी पूर्ण गांव में जा कर एवं उसके परिवार से मिलकर एकत्रित कर सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी बघेल जी को सौंपा गया जिससे सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी बघेल जी ने वृद्ध आश्रम में भेजने के अनुमति दे दी है। सोशल वर्कर्स संगठन के प्रयास से निशक्त वृद्ध सकरू भालवी व्यक्ति को आम जान जैसे जीवन यापन करने का मौका मिला जाएगा। सोशल वर्कर्स संगठन हमेशा निशक्त वृद्ध व्यक्तियों के लिए कार्य कर रही है सामाजिक न्याय के अधिकारी बघेल जी ने सिवनी जिले के इस संगठन का सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया और संगठन की तारीफ भी की गई,,

No comments:
Post a Comment