BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नल जल योजना सिमटी कागजों में पेयजल की पूर्ति कर रहा टैंकर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 20, 2020

नल जल योजना सिमटी कागजों में पेयजल की पूर्ति कर रहा टैंकर

       

रेवांचल टाइम्स - मंडला जनपद पंचायत मंडला की ग्राम पंचायत सिलपुरा ग्राम बूज बूजिया में नल जल योजना के नाम पर किस तरह से शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया है और इसका लाभ कितने ग्रामीणों को मिल रहा है यह तस्वीर से आपको अंदाजा लग जाएगा पूरे ग्राम में पाइपलाइन भी नहीं बिछाई गई है फॉर्मेलिटी के लिए टैंक बना दिया गया लेकिन ग्रामीणों को उसका लाभ नहीं मिल रहा है पेयजल के लिए ग्रामीण नर्मदा नदी पर आश्रित है या फिर कभी कभार पंचायत द्वारा टैंकऱ से पानी पहुंचा कर ग्रामीणों की प्यास बुझा रहे हैं यह जांच का विषय है पीएचई विभाग के ठेकेदार के द्वारा कितनी अनियमितताएं की गई हैं कितने का बिल लगाया गया है कितना काम हुआ है कितने लोगों को लाभ मिल रहा है यह जांच का विषय है जनपद पंचायत और पीएचई विभाग  के उच्च अधिकारियों की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर जांच की जाना चाहिए और दोषियों  के विरुद्ध करते हुए कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा तत्काल उपलब्ध करानी चाहिए

No comments:

Post a Comment