नैनपुर - तीन जिला मण्डला सिवनी बालाघाट की सीमा नैनपुर का सिवनी सड़क मार्ग पर स्थित चैक पोस्ट रविवार से फिर चालू कर दिया गया कोरोना की मण्डला जिला में मार को देखते मनेरी और नैनपुर 2 चैक पोस्ट पुनः चालू कर दिए गए है जिस में मनेरी का चैक पोस्ट चालू नही हुआ है 2 चैक पोस्ट के चालू होने से बड़ा सवाल खड़ा हो चला है 30 जून को बंद हुआ चैक पोस्ट चालू करने का उद्देश्य जो मज़दूर बाहर से आ रहे है उन को रजिस्टर में संधि संधारण कर के कोरोना के टेस्ट करना है पर अब जब कितने ही मरीज जिला में प्रवेश कर गये और जिला को सक्रमण कर दिया उसके बाद ये चैक पोस्ट का क्या मतलब । चलो फिर भी देर आये दुरुस्त आये फिर मण्डला जिला में कितने प्रवेश द्वार है और मज़दूर कहा कहा से आ रहे है ये जानना भी जरूरी है इस चैक पोस्ट को यथावत रखने के बजाय पटवारी को उनके हल्के सौप दिया जाये वो वही मेहनत करे ग्रामो में आशा,एम पी डब्ल्यू,ए एन एम,है नगरीय निकाय में पार्षद है वो बता देंगे की बाहर से कोन आया फिर कोरोना को लेकर जागरूकता कहे या दहशत की पड़ोसी एक्टिव हो गए है वो जानकारी दे रहे है बाहर से आये लोगों ने मण्डला जिला को सकंमित कर डाला अब भी सावधानी जरूरी है जितने मज़दूर आना थे जिला में वो आ गए अब चैक पोस्ट में 30 जून की हालात ये थी की पोस्ट में 12 मज़दूर आये थे वो भी 24 घण्टे में लगभग 18000 मज़दूर मार्च से 30 जून तक आये है ।।।ये चैक पोस्ट के चालू हो जाने से पुनः पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ जायेगी आज चैक पोस्ट पुलिस विहीन था वैसे भी कोरोना काल में पुलिस की जिम्मेदारी जरूरत से ज्यादा बढ़ गई है ।और अब अतिरिक्त बल और लगाने की जरूरत होगी बहरहाल जब खतरा घर में प्रवेश कर गया उसके बाद घर मे दरवाज़े लगाने का क्या औचित्य
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment