ग्रीष्म ऋतु में तेज गर्मी के प्रभाव से मौसम शुष्क हो जाता है। गर्म हवाओं के थपेड़े से जलाशय सूख जाते हैं, मैदान और जंगल वीरान नजर आते हैं। इस वीरानेपन को दूर करने और पृथ्वी का नया श्रृंगार करने के लिए पुनः प्राकृतिक परिवर्तन होता है और जलाशयों को भरने, वातावरण में हरियाली फैलाने आषाढ़ मास से बारिश की शुरुआत होती है। प्राकृति के साथ ही इंसान भी कृषि कार्य, वृक्षारोपण आदि माध्यम से अपने प्रयास से धरती का नया श्रृंगार करने जुट जाते हैं। हरियाली अमावस्या के पावन पर्व में ऐसा ही एक प्रयास किया है, नवीन खेल एवं जनकल्याण समिति नैनपुर के सदस्यों ने, जिन्होंने नैनपुर नगर में नव निर्मित अस्पताल परिसर में नवीन खेल एवं जनकल्याण समिति नैनपुर द्वारा गुलमोहर, नीम, बिही, पीपल, कंजी आदि के पौधों का रोपण किया गया। अपने नाम के अनुसार जन कल्याण के कार्यों में अग्रसर रहने वाली समिति के सदस्यों में इस वृक्षारोपण कार्यक्रम नितिन ठाकुर, श्रीष माहुले, अजीत चौधरी, प्रदीप समुद्रे, अमरसिंह चंदेला, डी एस ठाकुर, मनीष कटकवार, प्रसांत बारसागड़े, संजीव सोनी के साथ ही अनिल तिवारी शामिल हुए।
Tuesday, July 21, 2020
अस्पताल परिसर में नवीन खेल एवं जनकल्याण समिति द्वारा वृक्षारोपण

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment