तहसील मुख्यालय चौरई से 16 कि.मी. दूर चाँद क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और रेत के भंडारण का कारोबार काफी लंबे समय से चल रहा था। इन रेत माफीयाओं के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी। जिससे की राजस्व को लाखों रूपये का चूना लग रहा था। रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन व भंडारण को लेकर समाचार पत्र द्वारा 16 जुलाई को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और सोमबार के दिन चौरई राजस्व अनुविभागीय अधिकारी सी पी पटेल,एस डी ओ पी खुमान सिह ध्रुव,तहसीलदार राय सिह कुशराम,नायब तहसीलदार कौल विवेकानंद यादव खनिज निरीक्षक दल के साथ पहुंचे और रेत माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की चौरई राजस्व अनुविभागीय अधिकारी की अवैध रेत खनन पर कार्यवाही के बाद रेत माफियाओं में हडकंप मच गया और रेत से भरे ट्रेक्टर ट्राली रास्ते में ही खाली कर भागते नजर आये।
2700 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण मिला:अनुविभागीय अधिकारी ने जब लोगो से रेत के अवैध भंडारण की अनुमती पूछी तो सब गोल मोल जवाब दे रहा थे। इस पर अनुविभागीय अधिकारी ने 2700 घनमीटर रेत का पंचनामा बनाया और कार्यवाही जारी की। सड़क मार्ग बनाने वाली कंपनी ने अभी तक क्षेत्र के नदी नालो से हजारों ट्रेक्टर ट्राली रेत की खपत की है। जिससे की राजस्व को लाखों रूपयेका चूना लग चुका है।
कार्यवाही से रेत माफियाओं में हडकंप :चौरई/चाँद क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन द्वारा पहली बार बडी कार्यवाही की जिसमें चौरई राजस्व अनुविभागीय अधिकारी द्वारा लोनी बर्रा व सिरस ग्राम स्थित रेत के भंडार पर छापामार कार्यवाही करते हुए 2700 घन मीटर रेत के अवैध भंडारण पर कार्यवाही की जिसकी कीमत लगभग 20 लाख बताई जा रही हैं।अनुविभागीय अधिकारी की रेत के अवैध उत्खनन की कार्यवाही से क्षेत्र के रेत माफियाओं में हडकंप मच गया। काफी लंबे समय चौरई/चाँद क्षेत्र के नदी नालों पर रेत का अवैध उत्खनन चल रहा था। जिससे की नदी नाले प्रतिदिन छलनी होते जा रहे थे और इसका असर पर्यावरण पर भी पड रहा था लेकिन एसडीएम की कार्यवाही के बाद रेत से भरे ट्रेक्टर ट्रालीयों के पहिए थम गए। रेत के अवैध उत्खनन की बडी कार्यवाही के बाद रेत खनन माफीया सकते में आ गए और कार्यवाही का असर कब तक रहेगा यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।
इनका कहना है:-
सूचना प्राप्त होने पर प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन व भंडारण पर आज कार्यवाही की गई है। अवैध रेत का काम करने वाले लोगों पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
एस डी एम सी पी पटेल


No comments:
Post a Comment