रेवांचल रेवांचल - विकास खण्ड बिछिया में कोरोना का नया प्रकरण मण्डला 30 जुलाई 2020बिछिया विकासखण्ड के ग्राम नारा में 14 वर्षीय स्टुडेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार यह स्टूडेंट 23 जुलाई को नागपुर से कार द्वारा चला तथा 24 जुलाई को बिछिया के ग्राम नारा ब्लॉक बिछिया पहुँचा था। स्टूडेंट का सेम्पल 25 जुलाई को लिया गया था जिसकी 30 तारीख को पॉजीटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। वही कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित स्टूडेंट के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment