BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भारतीय मजदूर संघ ने सरकार जगाओ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 30, 2020

भारतीय मजदूर संघ ने सरकार जगाओ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा



रेवांचल टाइम्स मंडला :- भारतीय मजदूर संघ द्वारा 24 जुलाई से 30 जुलाई तक, राष्ट्रीय, प्रांतीय, स्थानीय और उद्योगानुसार अपनी मांगों-समस्याओं को लेकर सप्ताह भर सरकार जगाओ अभियान चलाया गया। इसमें असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, विशेषतः प्रवासी मजदूरों की समस्याएं, लंबित मजदूरी, पारिश्रमिक, वेतन भत्तों का भुगतान, बढ़ती बेरोजगारी और रोजगारों का छिनना, श्रम कानूनों का निलंबन और कुछ राज्यों में काम करने के घंटों में बढ़ौत्तरी, आक्रामक निजीकरण के लिए लगातार सार्वजनिक उपक्रमों की बिक्री के साथ रक्षा और रेलवे का निगमीकरण आदि मांगें और समस्याओं को सम्मिलित किया गया।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 30.07.2020 को भारतीय मजदूर संघ जिला शाखा मंडला द्वारा भी कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति जी एवं प्रधानमंत्री जी के नाम से ज्ञापन दिया गया।
इस दौरान जिला शाखा के नोखेदास सोनवानी, राधेलाल नरेटी, घनश्याम ज्योतिषी, दिनेश ठाकुर, मंगलसिंह यादव आदि उपस्थित थे ।

No comments:

Post a Comment