रेवांचल टाइम्स - ग्राम पंचायत अंजनिया बस स्टैंड अंजनिया में एकमात्र यात्री प्रतिक्षालय है जहां रोजाना गांव के दूर दराज ओर आसपास से लोग आते हैं और साधन मिलने तक बैठना चाहते है पर यात्री प्रतीक्षालय के सामने फलो की दुकान लगाकर दुकानदारों के द्वारा अबैध कब्जा करते हुए नजर आ रहे है लोगो द्वारा शिकायतें के बाद भी ग्राम पंचायत कोई कार्यवाही नही कर रही है और जो लोग यहाँ वहा से आते उन्हें यात्री प्रतीक्षालय में बैठने की जगह पसंद नहीं आती क्योंकि जो दुकान लगाई जाती है वो प्रतीक्षालय के सामने दुकान लगाई जाती है वह सड़े गले हुए फल फ्रूट प्रतीक्षालय के सामने फेंक देते हैं जिससे मधुमक्खियां अपना डेरा बना रखा है जिससे ग्रामीण यहाँ वहा बैठते नजर आ रहे है वही अब प्रतीक्षालय में बैठने की जगह तक नहीं रहती है
*इनका कहना है
हमें कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी जो फल फ्रूट की दुकान प्रतीक्षालय के सामने लगाई जाती है और वह लोग सड़े गले हुए फ्रूट सड़क में ही फेंक देते है और मधुमक्खियों का झुंड बना रहता है औऱ वहां गंदगी भी हो रही है जिससे फल फ्रूट की दुकान है हटाकर प्रतीक्षालय के सामने साफ सुथरा रखा जायेगा जल्द से जल्द दुकान है वहां से हटाई जाएंगी
सरपंच सुधीर मराबी अंजनिया
राकेश पटेल रेवांचल टाइम्स अंजनियां

No comments:
Post a Comment