रेवांचल टाइम्स - टिकरिया थाना के पास कूम्हा घाट पर आज अचानक एक खड़े ट्रकक्रमांक MP 09 HG 7743 पर आग लग गई ट्रक पर प्लेन पेपर लोड़ था ट्रक कल रात को रास्ता भटक जाने के कारण गलत रास्ता पर चला गया था रात को ही वापिस करते समय गाड़ी खराब हो गई। जिसके कारण गाड़ी वही खड़ी हो गई ड्राइवर ने बताया कि हम लोग गाड़ी के बाहर खाना बना रहे थे तभी अचानक गाड़ी में आग लग गई इसकी सूचना तत्काल टिकरिया थाना को दी गई टिकरिया थाना से टीआई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुच कर देखा तो ट्रक में लगी आग काफी फैल चूकि थी तत्काल टीआई ने निवास फायर बिग्रेड को फोन कर बुलाया मौके निवास से फायर बिग्रेड पहुँची तब जाकर आग पर काबू करने की कोशिश की गई किन्तु तब तक आग ने जब तक सब कुछ तहस नहस कर दिया था मौके पर टिकरिया टीआई अमित भावरे , कैलाश उपाध्याय मौजूद रहे।
रेवांचल टाइम से अनिल रजक की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment