सिवनी रेवांचल टाइम्स - 27 जुलाई 2020 को बहुजन समाज पार्टी विधानसभा इकाई लखनादौन के द्वारा 16जुलाई 2020को जगनपुरा थाना केंट जिला गुना में राजकुमार अहिरवार एवं उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर पुलिस द्वारा बेरहमी से कि गई मारपीट एवं पुलिस प्रताड़ना के कारण राजकुमार अहिरवार आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।बसपा ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को 10-10 लाख रुपये मुआवजा एवं जमीन का पट्टा दिया जाये।और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये।
एवं सिवनी जिले में नकली खाद बीज का कारोबार पर अंकुश लगाऐ ।तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। जिले में यूरिया खाद का भारी संकट चल रहा है ।जिससे किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा रहा है। दोगुना भाव में खाद खरीदना पड़ रहा ।
किसानों का 2लाख तक का कर्ज माफ किया जाये।
कोरोना 19 के महामारी के कारण हुये लॉकडाउन से लॉक डाउन खुलने तक किसानों का एवं घरेलू बिजली बिल माफ किया जाए।नगरीय क्षेत्रों में कच्चे मकानों के सर्वे कर के सूची में जोड़ा जाये एवं पक्के मकान बनाने हेतु राशि स्वीकृत किया जाये।
थाना लखनादौन के अंतर्गत देवरी कला में अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ छेड़खानी व मारपीट करने वालों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाये।
उपरोक्त मांगो को लेकर बसपा के उमाकांत बंदेवार, डोमनलाल अहिरवार, लालसिंह नन्दौरे, बाबूलाल सिंगोरे, रामसिंह रजक पन्नालाल ठाकुर, रंजीत बकोडे, शिवकुमार नंदोरे के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा गया।
जिला संवाददाता
अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट..


No comments:
Post a Comment