रेवांचल टाइम्स- सिवनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि आज प्राप्त आईसीएमआर जबलपुर की रिपोर्ट मे छपारा विकासखंड के ग्राम बिहिरिया के 25 वर्षीय युवक तथा सिवनी नगरीय क्षेत्र भैरोगंज के 37 वर्षीय युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। ग्राम बिहिरिया का युवक 18 जुलाई को जबलपुर से तथा भैरोगंज का युवक 13 जुलाई को नागपुर की यात्रा से सिवनी आये थे।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment