BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अपील- जिला सिवनी की समस्त सीमाएं खुली हुई है............. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 22, 2020

अपील- जिला सिवनी की समस्त सीमाएं खुली हुई है.............

जिला सिवनी की समस्त सीमाएं खुली हुई है, वर्तमान में दिन रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष दिवसों में जिले के अंदर आने एवं बाहर जाने हेतु किसी भी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं है।
जिला सिवनी में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की संभावना एवं वर्तमान में मिले कोविड-19 पॉजीटिव मरीजों से पूछताछ में उनके द्वारा पूर्व में की गई यात्रा विवरण बताने पर यह तथ्य प्रकाश में आया है कि अधिकांश मरीज अन्य संक्रमित राज्य एवं जिलों से यात्रा कर सिवनी जिले में आए हैं। विगत कुछ दिनों से प्रतिदिन जिले में कोविड-19 मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है। वर्तमान में यह आंकड़ा 27 का हो गया है।
अन्य राज्य एवं अन्य कोरोना संक्रमित जिलों से आये व्यक्ति से अपील की जाती है कि वे जिला सिवनी अपने निवास पहुंचने पर ग्राम स्तरीय/नगर स्तरीय समिति (यथा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, कोटवार, ए.एन.एम., वार्ड प्रभारी न.प., पटवारी) को अपने आने की सूचना देवे व नियमानुसार होम कोरेंटाईन रहें। यदि होम कोरेंटाईन के निर्देशों का उल्लंघन पाया जाता हैं, तो सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। अतएव सभी बाहर से आने-जाने वाले नागरिक अप्रिय स्थिति का सामना करने से बचें एवं निर्देशानुसार होम कोरेंटाईन का सख्ती से पालन करें ।
ग्राम स्तरीय/नगर स्तरीय समिति यह सुनिश्चित करें कि बाहर से आने वालों की जानकारी सम्बंधित सेक्टर ऑफिसर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को देते हुए जिला चिकित्सालय, सिवनी के कोविड-19 कंट्रोल रूम में सूचित करें ।
कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने सामुदायिक संक्रमण के खतरे की रोकथाम हेतु यह अंत्यत आवश्यकक है। सभी नागरिकों से अपील है कि कोविड-19 से बचाव हेतु उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। स्वयं सतर्कता बरतें और सुरक्षित रहें। 

(डॉ.राहुल हरिदास फटिंग)
कलेक्टर/जिला दण्डाधिकारी,
जिला-सिवनी
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment