मण्डला 22 जुलाई 2020| निवास विकासखण्ड के पिपरिया गाँव में 35 वर्षीय एक महिला कोरोना पॉजीटिव पाई गई है। इस प्रकरण के साथ ही निवास विकासखण्ड के पिपरिया गांव में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 6 हो गई है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार इस महिला का 21 जुलाई को सेम्पल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट 22 जुलाई को अपरान्ह पॉजीटिव प्राप्त हुई। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित महिला के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment