BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने किया छपारा विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 23, 2020

कलेक्टर ने किया छपारा विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण


कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा बुधवार 22 जुलाई को छपारा विकासखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने संजय सरोवर बांध पहुँचकर बांध की जलभराव स्थिति एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर उपस्थित उपयंत्री श्री चौधरी से बांध की क्षमता, वर्तमान स्थिति तथा अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को बांध की जलभराव स्थिति की सतत निगरानी रखते हुए ही गेट खोले जाने की स्थिति में इसकी पूर्व जानकारी निचले ग्रामों तथा प्रभावी क्षेत्रों को उपलब्ध करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिक बारिश की संभावना के मद्देनजर सतर्कता उपयों तथा अकास्मिक स्थिति के प्रबंधन की तैयारी की भी समीक्षा की साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा छपारा विकासखंड के ग्राम अंजनिया में प्रगतिरत स्टॉप डेम के निर्माण कार्यों का  अवलोकन किया गया। उन्होंने मुख्यकार्यपालन अधिकारी छपारा को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तरह कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन संचालन विकासखण्डस्तरीय गणवेश सिलाई प्रशिक्षण में भी पहुंचे । उन्होंने 10 जुलाई से संचालित किए जा रहे गणवेश सिलाई प्रशिक्षण में व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रही समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया गया । उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण प्रदाय किए जाने के निर्देश दिए ताकि प्रशिक्षण उपरांत समूह की महिलाएं रोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें ।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment