रेवांचल टाइम्स - इन दिनों ग्राम पंचायत मवई से धड़ल्ले से दण्डित कैदियों के द्वारा भारी भ्रष्टाचार के साथ साथ पंचायतीराज अधिनियमों को ताक में रखते हुए नियम विरुद्ध कार्य किया जा रहा है जिसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन को जनता द्वारा चुने गए ग्राम पंचायतों के पंचों व सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा किया गया है इतना ही नही बल्कि मुख्य दलों के विधायक व सासंद,केंद्रीय मंत्रियों को भी आम जनता से कोई सरोकार नही
वही ग्राम पंचायत मवई के द्वारा किये गए 14 कॉम्पलेक्स के निर्माण सबन्ध में लगातार स्थानीय लोगो के द्वारा शिकायते से लेकर धरना तक दिया गया शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया पर कोरे अस्वासन देकर अपराधियों को राजनैतिक प्रशासनिक संरक्षण देकर बचा रहे है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कि ग्राम पंचायत मवई के वार्ड क्रमांक 17 की पंच श्रीमती श्यामा बाई के द्वारा 20,000 रुपये पंचायत के खाते में एव 9000 रुपये सरपंच पति एव पंच संजय भलावी को और 9000 रुपये पंच भयंकर उर्फ शंकर बोस को व 9000 रुपये मिस्टर चक्रवर्ती को देना बताई जिन्होने उक्त पंच मवई में बनाये जा रहे व्यायसायिक कॉम्पलेक्स की दुकान देगें यह कहकर इन सब ने मिलकर कहा और उससे पैसे लिए और धोखाधड़ी की जिसकी शिकायत पंच श्यामा बाई ने पुलिस थाना मवई में और पुलिस अधीक्षक मंडला को एव सांसद एवं केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते व क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह पट्टा एव भाजपा के पूर्व विधायक डॉ शिवराज शाह सिवा को दिया किन्तु उक्त सभी नेता एवं अधिकारी कर्मचारी आरोपियों को बचाने में रुचि लेकर आज तक कोई कार्यवाही नही की आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मवई में आपराधिक सजा यापता को नेताओ ने बचा कर सविंधान में बनाये गए नियमो का उलंघन करते नजर आ रहे है जिससे आम नागरिकों में असंतोष व्याप्त है। और पंच श्री मति श्यामा बाई को आज भी अपने साथ हुए अन्याय में न्याय मिलने की आस नजर नही आ रही है उसने अपने साथ हुए धोखाधड़ी की शिकायतें अनेक बार की पर आज तक कोई सुनवाई नही हुई।
इनका कहना है
मवई बनाये जा रहे व्यसायिक काम्प्लेक्स जो पंचायतीराज की नियमो की धज्जियां उड़ाई जा रही और नियमो को ताक में रखते हुये वही दुकानों को निजी स्वार्थ के चलते गैर पंचायत के लोगो को अधिक दामो में दिया जा रहा है।
हीरा सिंह धुर्वे
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एव अधिवक्ता मवई
मुझे कॉम्पलेक्स में दुकान देने का लालच सरपंच पति और पंचो ने दिया और कहा कि निर्माण पूर्ण होते है तुम्हे दुकान देगे और मेरे से पैसे भी लिए है जिसकी शिकायतें मेने सभी को की पर न तो दुकान दे रहे और न मेरा पैसा वापस कर रहे में शिकायत कर कर के थक चुकी हूँ कोई सुनने वाला नही है।
श्रीमती श्यामा बाई
पंच वार्ड क्रमांक 17 मवई
श्यामा बाई के द्वारा शिकायते की गई है जो कि निराधार है जांच हुई है जिसमे रिपोर्ट आनी बाकी है रिपोर्ट आते ही सब दूध का दूध और पानी हो जायेगा।
भयंकर बॉस
पंच वार्ड नं 6 मवई


No comments:
Post a Comment