सिवनी रेवांचल टाइम्स - आखिर क्यों नहीं रुक रहा है अवैध शराब का कारोबार दिन दिन युवा पीढ़ी आ रही है इसकी चपेट में पूरा मामला केवलारी थाना के अंतर्गत पलारी पुलिस चौकी एवं पलारी से भीमगढ़ रोड के बीच पड़ने वाला ग्राम खापा बाजार का है। जो इस समय अवैध शराब का कारोबार विशाल रूप से संचालित हो रहा है। अधिकारियों और विभाग के सुस्त रवैया एवं पुलिस की जुगलबंदी अवैध शराब कारोबारियों को बढ़ावा दे रही है। जिसके चलते आए दिन अनेक लोग सड़क हादसे के शिकार हो रहे हैं । वही ग्रामीणों में बहुत आक्रोष देखने को मिल रहा है.। ग्रामीणों के मुताबिक इस गांव में आवाजाही के साधन सुचारू रूप से उपलब्ध है और ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यह खापा बाजार आसपास के 40 - 50 गांव का केन्द्र बिंदु माना जाता है। और यहां हमेशा बाजार नुमा जैसे माहौल बने रहते हैं । व्यक्ति अपनी आवश्यक बस्तु आवश्यकता की पूर्ति के लिए यहां आते हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि आसपास के हर गांव में शराब बिकनी बंद हो चुकी है।लेकिन यहां अथ्कय प्रयास के बाद भी नही हुई बंद जिसके चलते ग्राम खापा बाजार में अवैध रूप से शराब बेच रहे। कारोबारियों को तेजी से बड़ा फायदा हो रहा है ।ग्रामीणों ने बताया कि कच्ची शराब से लेकर पक्की शराब तक गांव के अंदर तक बस स्टैंड रोडो में मकान बनाकर शराब कारोबारियों तेजी से बेखौफ होकर अबैध शराब का कारोबार चला रहे हैं। गांव के अंदर शराब पीकर गाली गलौज लड़ाई दंगा एवं सड़क दुर्घटनाएं आए दिन देखने को मिलती हैं ओर बढ़ती जा रही है। वही मेन रोड में जाम की स्थिति बनी रहती है बस स्टैंड में पूरा जाम लगा रहता ऐसा माहौल गाड़ियों के कारण रोजाना बन जाता है। बड़े वाहन आने जाने में बहुत ही मुश्किले होती है। शराब के अबैध कारोबारियों एवं अधिकारियों की जुगलबंदी से कई घरों को तबाह कर रहे हैं । शराब पीकर रोडो में बोतल फोड़ कर फेंक ना एवं आने जाने वाले लोगों को वाहनों से काफी मात्रा में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों द्वारा यह भी बताया गया है कि कुछ समय पहले हमारे द्वारा इस सम्बंध में जिला प्रशासन को लिखित आवेदन पत्र देकर शिकायतें की थी। लेकिन आज तक कोई भी अच्छे परिणाम निकल कर समाने नही आए हैं। ऐसा लग रहा है कि अधिकारियों के संरक्षण में बिक रही है अवेध शराब।
इनका कहना
आज कल गॉव गाँव मे अबैध देशी विदेशी शराब और कच्ची शराब बेची जा रही है हम लोगो ने पुलिस और जिले में भी अनेक बार शिकायतें की पर आज तक इन पर कोई कार्यवाही नही की कार्यवाही नही होने के कारण आज इनके हौसले और बुलंद हो रहे
मीरा बाई ग्रामीण
खापा बाजार पलारी
हम लोगो ने पुलिस अधीक्षक कलेक्टर ओर पलारी चौकी में कई बार हमने दर्जनों लोग इक्कठे हो कर शिकायते की सभी महिला पुरुष ने शिकायत की पर आज तक कोई कार्यवाही नही हम तो थक चुके है अब लगता है कि हम गरीबो की कौन सुनेगा औऱ किसको शिकायत करें जिससे जगह जगह गली गली मे बिकने वाली अबैध शराब में रोक लग सके
सचिन ग्रामीण
खापा बाजार पलारी


No comments:
Post a Comment