BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बालाघाट में 31 जुलाई से 5 अगस्त वाला लॉकडाउन आदेश हुआ निरस्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 31, 2020

बालाघाट में 31 जुलाई से 5 अगस्त वाला लॉकडाउन आदेश हुआ निरस्त


रेवांचल टाइम्स बालाघाट : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री दीपक आर्य ने  बालाघाट जिले में 31 जुलाई 2020 की रात्री 08 बजे से 05 अगस्त 2020 की प्रात: 05 बजे तक की अवधि के लिए पूर्व में घोषित लाकडाउन को निरस्त करने के आदेश दिये है। चेम्बर आफ कामर्स के सदस्यों एवं जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों से चर्चा के बाद पूर्व में घोषित लाकडाउन को निरस्त करने का आदेश दिया गया है।

जिले के समस्त व्यापारियों एवं आमजनों को आदेशित किया गया है कि जिले में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूर्व में दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। सम्पूर्ण बालाघाट जिले की सीमा 31 जुलाई 2020 की रात्री 08 बजे से 05 अगस्त 2020 के प्रात: 05 बजे तक की अवधि के लिए सील रहेगी। इस अवधि में जिले से बाहर जाने एवं बाहरी जिलों से बालाघाट जिले की सीमा में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। पूर्व के आदेश के अनुसार प्रत्येक रविवार को सभी दुकानें पूर्णत: बंद रहेंगी।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment