BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री के आदेशो की शराब माफ़िया उड़ा रहे धज्जियाँ नगर में बन्द के बाद भी धड़ल्ले से बिक रही नर्मदा तटो में शराब - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 31, 2020

मुख्यमंत्री के आदेशो की शराब माफ़िया उड़ा रहे धज्जियाँ नगर में बन्द के बाद भी धड़ल्ले से बिक रही नर्मदा तटो में शराब



रेवांचल टाइम्स - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घोषणा थी कि नर्मदा नदी को जीवनदायनी मानते हुए जिन जिन जिले से माँ नर्मदा होकर गुजरती है वो सभी नगर धार्मिक नगरी का दर्जा देते हुए नर्मदा तटो से पांच किलोमीटर तक शराब की बिक्री में पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया था पर आज उस आदेश की शराब माफ़िया और सबंधित विभाग की मिलीभगत के चलते अपने अपने निजी स्वार्थ सधाते हुए आदेश की अवहेलना की जा रही है और किसी भी की परवाह न करते हुए आज मंडला नगर एव उपनगर महाराजपुर में गली गली में अबैध देशी विदेशी शराब की बिक्री धड़ल्ले से चालू है पर न कोई रोकने वाला है और न ही टोकने वाला।
         मंडला महिष्मति नगरी में शराब की चार दुकानें संचालित थी पर मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद बंद तो कर दी गई है पर चार दुकानों के बंद होने से नगर और उपनगर में लगभग चार सौ अबैध दुकाने संचालित हो चुकी है वही बड़ी ही आसानी पान ठेला हो किराना दुकान अंडे की दूकान या फिर ढ़ाबे भोजनालय हो आपको बड़ी ही आसानी से देशी विदेशी शराब मिल जाती है इन सब बेचने वालों को किसी का भय नही है। और तो और इन शराब माफियाओं के द्वारा शराब के शौकीन लोगो को घर पहुँच सेवा भी दे रहे है अब बस एक फोन करो और शराब आपके घर मे ही हाजिर बस इन माफियाओं को पैसा ही दिखाई देता है नियम कानून तो इनके लिये बस कागजो में सिमट के रह गये है।
   शराब माफियाओं के आगे आबकारी विभाग और पुलिस विभाग आख़िर क्यो है मौन
     नगर में शराब के अबैध कारोबार का गोरखधंधा खुलेआम बस स्टैंड, प्राइबेट बस की चाय नास्तो की होटल हो या भोजनालय या फिर अंडे की दुकान हो या फिर मछली मार्किट की होटल हो या फिर बिंझिया, कटरा, महराजपुर पौड़ी में संचालित ढाबो या फिर में लालीपुर, झूलापुल, पुरवा कारिकोन की किराना दुकानो में  खुलेआम देशी विदेशी शराब की बिक्री की जाती पर जिला का आबकारी विभाग हो या पुलिस विभाग हो इन सब शराब माफियाओं के सामने गांधी जी के तीन बंदर ही नजर आते है न बुरा देखो, न बुरा सुनो न बुरा कहो और शराब कारोबारीयो की बल्ले बल्ले।
               इनका कहना
   माननीय मुख्यमंत्री जी ने पूर्ब घोषणा की थी कि मंडला नगर और उपनगर महाराजपुर जो कि धार्मिक नगरी है जहाँ शराब पूर्णतः प्रतिबंधित है वही माफियाओं के द्वारा जो अबैध शराब की बिक्री जारी है जिसको लेकर हमने मंडला पुलिस अधीक्षक और संबधित विभाग को पत्र लिखा जिसमे जल्द से जल्द शराब की अबैध बिक्री को बंद किया जाये।
                                    भीष्म द्विवेदी

                          जिला अध्यक्ष भाजपा मंडला

No comments:

Post a Comment