रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले में केवल रविवार को ही पूर्ण लॉक डाउन रहेगा बाकी अन्य दिनों में सामान्य गतिविधियाँ प्रशासन द्वारा जारी निर्देशानुसार यथावत संचालित रहेगी
वही जिला दंडाधिकारी ने दी जानकारी में
मण्डला 31 जुलाई 2020 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि मंडला जिले की संपूर्ण सीमा में पूर्व में जारी आदेशानुसार रविवार के दिन ही टोटल लॉकडाऊन रहेगा, अन्य दिनों में सामान्य गतिविधियाँ प्रशासन द्वारा जारी निर्देशानुसार यथावत संचालित रहेगी। उन्होंने कहा है कि ईद एवं राखी के त्यौहार के मद्देनजर जनता कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों एवं अपील का सख्ती से पालन करें। त्यौहारों के चलते बाजार में भीड़ नियंत्रण के लिए दुकानदार निर्देशानुसार सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित कराएं एवं मॉस्क का उपयोग नहीं करने वाले ग्राहकों को सामान नहीं दें।

No comments:
Post a Comment