BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सुरक्षित की जाये अंजनिया अस्पताल की भूमि, विशेष ग्राम सभा में हुआ निर्णय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 28, 2020

सुरक्षित की जाये अंजनिया अस्पताल की भूमि, विशेष ग्राम सभा में हुआ निर्णय


रेवांचल टाइम्स अंजनियाँ
शनिवार दोपहर ग्राम पंचायत अंजनियाँ में कोविड 19 के सुरक्षात्मक नियमों का पालन करते हुये विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई।ग्रामसभा में सरपंच सुधीर मरावी,उपसरपंच विनोद कुमार पटेल तथा ग्रामसभा के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।सरपंच सुधीर मरावी द्वारा अवगत कराया गया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा की गई फेंसिंग को लगातार कुछ लोगों द्वारा तोड़ दिया जाता है जिससे मवेसी अस्पताल परिसर के अंदर घुस जाते है।अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिसर को सुरक्षित करने के उद्देश्य से उस स्थान पर दीवार बनाई जा रही है।जिस पर ग्राम के ही बसन्त उपाध्याय द्वारा विरोध किया जा रहा था तथा अनावश्यक विवाद की स्थिति निर्मित की जा रही थी और कहा जा रहा था कि उनके मकान में डाकघर संचालित है जिसके लिये अस्पताल की जगह से उन्हें आने जाने के लिये रास्ता दिया जाये।ग्राम सभा में उपस्थित बसन्त उपाध्याय की इस मांग का ग्रामवासियो ने पुरजोर विरोध किया और कहा कि बसंत उपाध्याय तथा डाकघर के लिये सड़क के सामने से लगभग 6 फिट लंबा तथा चौड़ा गेट स्थित है जिसका उपयोग किया जा रहा है।अस्पताल की भूमि से गेट दिया जाना ओचित्य पूर्ण नहीं है।ग्रामवाशियो द्वारा निर्णय लिया गया है कि अस्पताल की भूमि सार्वजनिक हित की है भविष्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन किया जाना भी प्रस्तवित है जिसके लिये भूमि की आवश्यकता होगी।इसलिये सार्वजनिक हित मे अस्पताल की भूमि सुरक्षित की जाये।

*राकेश पटेल रेवांचल टाइम्स अंजनियां*

No comments:

Post a Comment