BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला: भारी तूफान से विशाल पेड़ गिरा,कई गाड़ी आई चपेट में - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 11, 2020

मंडला: भारी तूफान से विशाल पेड़ गिरा,कई गाड़ी आई चपेट में

भारी तूफान से विशाल पेड़ गिरा,कई गाड़ी आई चपेट में


मंडला। जिला मुख्यालय मंडला में यातायात थाने के सामने गुरुवार की शाम लगभग 4:00 बजे एक विशाल आम का पेड़ भारी तूफान आने के कारण बीच सड़क पर गिर गया।आम का विशाल पेड़ तूफान में गिर जाने के कारण कई वाहन पेड़ के नीचे दब गए और क्षतिग्रस्त हो गए।साथ ही यातायात थाना के सामने बनी बाउंड्री वाल भी टूट कर बिखर गई। कुछ घंटों के लिए आवागमन अवरुध्द हो गया। जिसके चलते नगर पालिका प्रशासन ने तत्काल घटना को देखते हुए मशीनरी से आम के पेड़ को कटवाकर अलग किया गया,जिससे आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो सका। आम के पेड़ गिरने के साथ-साथ विद्युत लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसको भी नगर  प्रशासन व विद्युत विभाग के द्वारा लोगों की समस्या देखकर तत्काल रूप से सुधार कार्य प्रारंभ कर दिया गया। आम का पेड़ प्रकृतिक आपदा के कारण गिर जाने से लोगों को लाखों रुपए की जनहानी नहीं हुई है।

No comments:

Post a Comment