BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार जी ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात, कोरोना संकट पर हुई चर्चा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 11, 2020

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार जी ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात, कोरोना संकट पर हुई चर्चा


मंडला- प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी मंडला के पदाधिकारियों ने पठार ब्लॉक कांग्रेस की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया l
 जिला कांग्रेस अध्यक्ष सजंय सिंह परिहार जी ने देश मे व्याप्त कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि समय पर अगर कोरोना नियंत्रण के प्रयास हुए होते और लॉकडाउन के पहले महानगरों से गरीब मजदूरों, छात्रों को अपने घर वापस आने का समय दिया जाना था l मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल में कोरोना की स्थिति गंभीर हो रही थी भाजपा कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार को गिराने का षडयंत्र प्रयास में लगी हुई थी l
बैठक में कोरोना से बचाव हेतु शासन प्रसाशन के मापदंडों का पालन करते हुए मंडलम/सेक्टर, मतदान केंद्र स्तर पर बाहर से आये मजदूरों का जनपद स्तर पर नाम जोड़ने राशन कार्ड मनरेगा काम के लिए जॉब कार्ड में नाम जोड़ने जनजागरण अभियान कांग्रेस पदाधिकारी चलाये और कोरोना महामारी से बचाव हेतु शासन के निर्देशों का पालन करने हेतु प्रेरित करने कहा गया l इस दौरान जिला कांग्रेस आदि सजंय सिंह परिहार जी के साथ जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत जी, सुकीर्ति भूषण, सरजू तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष रामविलास झरिया, आनंद राजपूत, अयूब मंसूरी, भोजलाल तेकाम, मकबूल खान, शंकर पटेल, उमाकांत झरिया, आशीष कटारे, राजीव वैष्णव, छन्नू लाल उइके, सहदेव मरावी, वीरसिंह, रामनाथ परते एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

No comments:

Post a Comment