राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी संगठन जिला मण्डला के सदस्यों ने किया पुलिस के कोरोना योद्धाओं का सम्मान, पुलिस अधीक्षक मण्डला को पुष्पहार पहनाकर सौंपे कोरोना योद्धाओं के लिये सम्मान-पत्र
रेवांचल टाइम्स - दिनांक 10.06.2020 को शहर के राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी संगठन तथा इंडियन मुस्लिम ऐसोशिएशन जिला मण्डला के सदस्यों द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री विक्रम सिंह कुशवाह को पुष्पमाला पहनाकर कोरोना संक्रमण के कारण लागु लाकडाउन के दौरान दिन-रात कठिन परिश्रम के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर आम जनता की सेवा करने तथा स्वयं की परवाह ना कर आमजनता की सुरक्षा के लिये सड़कों पर तैनात रहने वाले मण्डला पुलिस के सैकड़ों पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान किया गया । कमेटी की ओर से पुलिस के सभी कोरोना योद्धाओं को दिये जाने के लिये सम्मान पत्र भी पुलिस अधीक्षक मण्डला को सौपें गये । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा विगत 03 माह के दौरान लाकडाउन के कठिन समय में मण्डला की आमजनता की ओर से मिलें सहयोग की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई । मौके पर उपस्थित कमेटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा लाॅकडाउन की अवधि के दौरान सभी धर्मों के ईद, परशुराम जयंती, बैसाखी आदि प्रमुख त्यौहारों के आने पर भी सभी धर्म के लोगों द्वारा प्रशासन की अपील पर लाॅकडाउन तथा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिये भी मण्डला जिलें की जनता की प्रशंसा की तथा उनके द्वारा दिये गये सहयोग के लिये आभार प्रकट किया गया । पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा विगत 03 माह में कोरोना वायरस संक्रमण को जिलें में फैलने से रोकने में प्रशासन को प्राप्त हुई सार्थक सफलता का श्रेय भी मण्डला की आमजनता द्वारा दिये गये सहयोग तथा लाॅकडाउन के नियमों का पालन करने को दिया गया । उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी समय में भी आम जनमानस का सहयोग इसी प्रकार प्रशासन को प्राप्त होता रहेगा तथा समस्त मण्डलावासी जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए लाॅकडाउन खुलने के पश्चात भी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये सभी जरुरी कदम उठाते हुए सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करेंगे जिससे जिलें में कोरोना वायरस संक्रमण को रोका जा सकें । इसी अपेक्षा के साथ पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी संगठन तथा इंडियन मुस्लिम ऐसोशिएशन कमेटी द्वारा पुलिस के कोरोना योद्धाओं को दिये गये सम्मान के लिये सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
रेवांचल टाइम्स से राकेश पटैल

No comments:
Post a Comment