रेवांचल टाइम्स - अरी थाना के अंतर्गत तिघरा गांव के पास ट्रक चालक की लापरवाही से बैलगाड़ी को टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही बैलगाड़ी चालक की मौत हो गई इस हादसे में बैलों को भी गंभीर चोट आई जानकारी अनुसार तिगरा गांव का रहने वाला सावन लाल उम्र 50 वर्ष पिता सुखराम पटेल अपने साथी गेंद लाल के साथ बैलगाड़ी से गंगेरूआ अपने घर लौट रहा था इसी दौरान तिगरा गांव के पास ट्रक क्रमांक एपी 39- 6458 ने बैलगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे में बैलगाड़ी चालक सावन लाल की मौके पर मौत हो गई और इस हादसे में बैलों को भी गंभीर चोटे आई उसी दौरान गांव के लोग मौके पर पहुंची और ट्रक ड्राइवर की धुलाई भी कर दी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई ड्राइवर को हिरासत में लिया गया और ट्रक को जप्त पुलिस के अनुसार रोड के किनारे कुछ भवन निर्माण सामग्री पड़ी हुई थी जिस कारण यह हादसा हुआ।
रेवांचल टाइम्स से राजकुमार ठाकुर रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment