कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए शासन-प्रशासन के साथ ही अनेक सामाजिक, राजनीतिक संगठन अपने-अपने स्तर से जन जागरण एवं जरूरतमंदों की मदद का कार्य कर रहे हैं। ऐसी आपदा की घड़ी में हाईस्कूल मक्के के स्काउट दल द्वारा अपने प्रभारी शिक्षकों के साथ स्वनिर्मित 500 मास्क का वितरण ग्राम के घर घर जाकर किया गया। स्काउट दल के द्वारा गांव के अलावा मनरेगा कार्य में लगे हुए मजदूरों को कार्य स्थल पर जाकर मास्क वितरित कर संक्रमण से बचाव की जानकारी दी गई। इस कार्य में स्काउट की प्रभारी शिक्षिका गुड़िया राजपूत का विशेष योगदान रहा, उन्होंने स्वयं मास्क बनाया तथा अपने मार्गदर्शन में स्काउट के छात्र-छात्राओं से मास्क बनवाया। इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षक उमाशंकर तिवारी, अतिथि शिक्षक जितेंद्र साहू, संतोष भांवरें ने इस नेक कार्य के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। मास्क वितरण कार्यक्रम में सागवान वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता संजीव सोनी एवं ब्लाक प्रवक्ता नफीस खान द्वारा स्काउट दल को वितरण हेतु 50 मास्क प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। शिक्षक संजीव सोनी ने स्काउट दल के बच्चों को इस नेक कार्य की सराहना करते हुए संक्रमण से स्वयं के बचाव एवं दूसरों को बचने के लिए प्रेरित करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। निःशुल्क मास्क बनाने में श्रीमती ग्यारसी जंघेला, संतोषी भांवरे, अभिलाषा भांवरे, मोना भांवरे, श्वेता, संजना जंघेला का विशेष योगदान रहा। मास्क वितरण कार्य में ग्राम के युवा जितेन्द्र साहू, अनिकेत पुरी, राकेश गिरी, करन साहू, माखन साहू, राहुल, मोनू जंघेला, अभिषेक का विशेष सहयोग रहा।
Thursday, June 11, 2020
स्काउट दल द्वारा ग्राम मक्के में मास्क वितरण

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment