हैंडपंप उगल रहा जंग वाला पानी शुद्ध जल के लिए तरस रहे ग्रामीण कौन सुनेगा इन गरीबो की पुकार
अंजनिया ग्राम पंचायत माँद के ग्राम अतरिया का मामला सामने आया है जब हैंड पंप से जंग वाला पानी पीने के लिए मजबूर ग्रामीण
देखा जाए तो गर्मी आते ही सरकारी हैंड पम्पों की हकीकत सामने आती है जब विभाग के अनुसार सैकड़ो फिट खुदाई की जाती है औऱ दाबा किया जाता है कि लोगो को बारह महीने पानी मिलेगा पर सब समय आने के बाद ही हक़ीक़त भी सामने आती है।
जब पानी की किल्लत होने लगती है आज माँद के साथ साथ आस पास के गांवों में भी पानी की समस्याएं बनी हुई है वही मांद से लगा हुआ ग्राम अतरिया में गर्मी शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए त्राहि त्राहि मचना शुरू हो जाती है ,गर्मी के दिनों में वाटर लेवल कम होने के चलते अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों के हैंड पंम्प जंग वाला पानी या फिर हवा उगलने लगते हैं ,वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में नल जल योजना भी ठप पड़ी हुई है ,जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार शिकायत से लेकर प्रदर्शन भी किया लेकिन उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है ,वहीं ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत मांद के सरपंच ने जिम्मेदारी से जिम्मेदार विभाग से सम्बन्धित अधिकारी को अनेक बार पानी की समस्या के बारे में अवगत कराया गया लेकिन इस ओर किसी ने भी ध्यान नही दिया है पिछले 5 महीने से ग्राम अतरिया के ग्रामीण पानी की समस्या से जूझ रहे हैं ,पर जिम्मेदार लोग कोई ध्यान नही दे रहे वही ग्रामीणों का कहना है कि अधिकतर हैंड पंप से जंग वाला पानी निकल रहा है औऱ कुछ से तो हवा निकल रही है वही चालू हैंड पम्प में पानी के लिए महिला पुरुष सहित बच्चे दिनभर हेडपंप के चक्कर लगाते रहते हैं, एक तरफ करोना संक्रमण के चलते पानी की समस्या बढ़ती जा रही है , नलों में पानी के लिये लोग भीड़ लगाकर हेडपंप में खड़े रहते हैं। विकासखण्डों के अधिकतर गावो में जलसंकट गहराने लगा है। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों के टोला मोहल्लों ,में पेयजल की गंभीर संकट आन पड़ा है हैंडपंप में जलस्तर कम हो गया है, साथ ही कुओं में जलस्तर कम होने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की माने तो ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों को कई बार निवेदन आवेदन किया जा चुका है पर आज समस्या जस की तस है।
सरपंच.अशोक उइके का कहना है कि-
मेने पी एच ई विभाग के अधिकारी को अनेको बार सूचना दे दी गई है पर एक बार आए थे औऱ एक हैंडपंप सुधार कर चले गए बाकी हैंडपंप जैसे कि तैसे ही है और उनसे जंग के साथ साथ जंग वाला पानी निकल रहा है अधिकांश हैंडपंपों में पाइप लगना था उन पर पाइप ना लगने के कारण जलस्तर कम हो रहा है और जंग वाला पानी निकल रहा है
वही ग्रामीणों मजबूरी बस नलों से निकल रहा जंग वाला पानी को छान कर पीने को मजबूर है आखिर इस ओर शासन प्रशासन की क्यो ध्यान नही देता जबकि हर साल विभाग की मेन्टेनश के नाम पर लाखों के बिलों का भुगतान होता है। विभाग के आंकड़े कुछ कहते है और जमीनी हकीकत कुछ और बया करती है।
रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अंजनियां की खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment