केवलारी थाना क्षेत्र के ग्राम पारस पानी में पति पत्नी के बीच हो रहा विवाद उनके बेटे से देखा नहीं गया और बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता की हत्या कर दी मामला केवलारी थाना के परासपानी गांव का है जहां के रहने वाला बैजू लाल यादव पिता जयतु लाल यादव उम्र 62 वर्ष अपनी पत्नी से शनिवार की रात विवाद कर रहा था विवाद इतना बड़ा कि उसके पुत्र राजेश से यह नहीं देखा गया उसने कुल्हाड़ी उठाकर अपने पिता पर वार कर दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रेवांचल टाइम्स से राजकुमार ठाकुर सिवनी

No comments:
Post a Comment