रेवांचल टाइम्स- घुघरी कृषि सभापति जिला पंचायत मण्डला ,पूर्व भाजपा जिला महामंत्री नीरज मरकाम ,भाजयुमो जिला सह कार्यालय प्रभारी दीपक नामदेव,भाजयुमो अध्यक्ष राजकुमार चौकसे द्वारा शुक्रवार को विधानसभा बिछिया के घुघरी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सलवाह एवं सलवाह के साहुटोला में मोदी सरकार दूसरे कार्यकाल के स्वर्णिम प्रथम वर्ष की उपलब्धियां बताकर घर घर जाकर जनसंपर्क का कार्यक्रम किया, वही पत्रक दिए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घरों में जाकर जनसंपर्क कार्यक्रम किया व मोदी सरकार के किये गए कार्यो को लोगो को बताया और जनता ने मोदी सरकार किये गए कार्यो और योजनाओं की तारीफ की। जैसे तीन तलाक कानून, धारा 370, राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना ऐसे अनेकों कानून बनाकर और बहुत सी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुचाने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत जैसे बहुत सारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है जिससे ग्रामीण जंन मोदी जी से खुश नजर आ रहे। प्रतिदिन सभी बूथों पर घर घर जनसंपर्क का कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। घर घर जाकर सभी से आग्रह किया गया और बोला गया आपको अगर किसी कारण से योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा गाँव मे कोई छूट रहा हो, कहि कोई परेशानी हो तो हमे फोन के माध्यम से संपर्क करके जानकारी दें ।
रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अंजनियॉ की खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment