BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर घर में ही करें योग- कलेक्टर हर्षिता सिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 20, 2020

मण्डला: 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर घर में ही करें योग- कलेक्टर हर्षिता सिंह

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर घर में ही करें योग
प्रातः 7 बजे से 7:45 तक दूरदर्शन एवं अन्य माध्यमों पर होगा प्रसारण

मण्डला
  अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जून 2020 को छटवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है। शासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत् रखते हुए एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए योग का प्रदर्शन घर में ही रहकर किया जायेगा। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास तथा सभी कार्यालय प्रमुखों को योग दिवस के लिए शासन से जारी निर्देशों का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
 योग दिवस के आयोजन के संदर्भ में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत योग दिवस पर योग एवं प्राणायाम करने के मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाना तथा तनाव से मुक्ति हेतु योगाभ्यास किया जाना है। आयुष विभाग भारत सरकार द्वारा योग कार्यक्रम के दौरान किये जाने वाले योगासनों के बारे में एक कॉमन प्रोटोकाल निर्धारित करते हुए एक ई-बुक एवं वीडियों तैयार किये गये है, जिसे वेबसाईट yoga.ayush.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व योगाभ्यास हेतु आयुष मंत्रालय द्वारा विभिन्न माध्यमों जैसे- यूटयूब, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम इत्यादि पर सामान्य योगा प्रोटोकॉल के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई है। कॉमन योगा प्रोटोकाल 45 मिनट की अवधि का रहेगा जो दूरदर्शन एवं अन्य माध्यमों से निधारित समय प्रातः 7 बजे से 7:45 बजे तक प्रसारित होगा। इस अवधि में जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामान्यजन, महाविद्यालय एवं विद्यालयों के विद्यार्थी, एन.सी.सी.केडिट, एन.एस.एस.केडिट, विभिन्न योग संस्थानों के सदस्य, अभिभावक इत्यादि योग कार्यक्रम में घर पर ही रहकर स्वेच्छा से भाग ले सकेंगे। भाग लेने वालों के लिये किसी विशिष्ट रंग के परिधान अनिवार्य नहीं है। प्रत्येक विभाग उक्त आयोजन के प्रचार प्रसार हेतु अपने विभाग के संबंधित अधिकारियों को ’वेबीनार’ या स्वयं के विभागीय डिजीटल प्लेटफार्म के माध्यम से योग दिवस पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में अपने अधीनस्थों से समय-समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायेंगें। यह आयोजन पूर्णतः स्वेच्छिक है, अस्वस्थता की स्थिति में कदापि आयोजन में सहभागिता नहीं करें। कोविड-19 वायरस संक्रमण के कारण योग का कोई भी सामूहिक आयोजन नहीं किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment