आत्म निर्भर मध्यप्रदेश अभियान से प्रेरित होकर धनलक्ष्मी समूह की महिलाओं ने किया '' दीदी कैफे '' का शुभांरभ
सिवनी:- प्रदेश शासन द्वारा आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है । इस अभियान में महिलाओं की भी समान सहभागिता हेतु आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित महिला स्व सहायता समूहों को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश शासन की इस महत्वकांक्षी पहल से सिवनी जिले की स्व सहायता समूह की दीदीयां भी उत्साहित हैं । इस पहल से प्रोत्साहित हो कर सिवनी विकासखण्ड के ग्राम मानेगांव की धनलक्ष्मी महिला आजीविका स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा '' दीदी कैफे '' प्रारंभ किया गया है। जिला पंचायत सिवनी कार्यालय के समीप स्थित दीदी कैफे में आंगन्तुकों के लिए निर्धारित दर मे चाय, काफी, नमकीन, बिस्किट एवं स्वल्पाहार उपलब्ध रहेंगे साथ ही नजदीकी शासकीय कार्यालयों की बैठकों एवं प्रशिक्षण में दीदी कैफे की स्वल्पाहार सेवाए ली जाएगी।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment