रेवांचल टाइम्स - जांच दल द्वारा किया जा रहा है खाद्य प्रतिष्ठानों का सतत निरीक्षण........
जहां एक तरफ पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस जैसी विशाल समस्या से जूझ रहा है। दूसरी ओर कोरोनावरियर्स अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ लोगों को समझाने एवं मदद करने में लगा है ।प्रशासन ....
जिला कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फिटिंग के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत अमानत खाद्य पदार्थों के विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही हेतु जिले के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने प्राप्त किए जा रहे हैं ।इसी कड़ी में आज दिन गुरुवार 18 जून को जांच दल द्वारा बस स्टैंड स्थित शारदा भोजनालय एवं सागर भोजनालय का निरीक्षण किया गया। तथा पर्याप्त साफ सफाई के निर्देश संचालकों को दिए गये। इसी तरह मेंबर्स गणेश सुपारी निर्माणकर्ता से सुपारी का नमूना प्राप्त कर जांच हेतु राज्य प्रयोगशाला भेजा गया ।
✍अखिलेश बंदे वार के साथ रेवांचल टाइम्स की रिपोर्ट..........

No comments:
Post a Comment