BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: ’’मलेरिया निरोधक माह’’ में मलेरिया रथ का हुआ शुभारम्भ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 1, 2020

मण्डला: ’’मलेरिया निरोधक माह’’ में मलेरिया रथ का हुआ शुभारम्भ

’’मलेरिया निरोधक माह’’ में मलेरिया रथ का हुआ शुभारम्भ




मण्डला 1 जून 2020
जिला मलेरिया अधिकारी रामशंकर साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार मलेरिया रोग का संक्रमण काल शुरु हो रहा है। जन समुदाय की सक्रिय सहभागिता के प्रोत्साहन को सफल बनाने हेतु प्रत्येक वर्ष जून माह को ’’मलेरिया निरोधक माह’’ के रुप में मनाया जाता है। मलेरिया माह जून के अंतर्गत जिले में मच्छरजन्य रोगों के नियंत्रण, रोकथाम, बचाव एवं उपचार का स्थानीय लोगों में ग्राम स्तर तक व्यापक प्रचार प्रसार व जन जागरूकता हेतु कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी मण्डला से डॉ. श्रीनाथ सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मण्डला द्वारा मलेरिया रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।             इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र पीपरे जिला स्वास्थ्य अधिकारी, व्ही.बी.डी. सलाहकार एवं परियोजना एम.ई.डी.पी. मण्डला के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
          मलेरिया रथ द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए माइकिंग, पम्पलेट का वितरण  फ्लेक्स, बैनर इत्यादि के माध्यम से लोगों को मलेरिया डेंगू व चिकुनगुनिया से बचाव हेतु जानकारी दी गई व मच्छरदानी के उपयोग एवं मच्छरजन्य परिस्थितियों को रोकने हेतु कूलर, गमले, मटके, टायर, टंकियों इत्यादि में रुके पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदलने एवं लार्वा विनिष्टीकरण की जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मलेरिया रथ जिले के विकासखण्डों मंे मलेरिया प्रभावित हाई रिस्क ग्रामों में भ्रमण करेगा व मच्छरजन्य बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू चिकुनगुनिया आदि से बचाव की जानकारी एवं स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा, पेम्पलेट वितरण, इत्यादि के माध्यम से स्थानीय लोगों को जानकारी देगा। साथ ही रथ में बुखार रोगियों की त्वरित जाँच व उपचार की सुविधा भी उपस्थित कर्मचारी एवं स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
         जिला मलेरिया अधिकारी ने मलेरिया निरोधक माह पर आम जन, स्वास्थ्य कर्मी, जनप्रतिनिधि के माध्यम से यह अपील की है कि ’’जन समुदाय की सक्रिय सहभागिता एवं स्वच्छता ही मलेरिया, डेंगू नियंत्रण की कुॅजी है’’। अतः जिले में मच्छरजन्य रोगों के नियंत्रण, उन्मूलन को सफल बनाने में जनता अपना पूर्ण रूप से सहयोग करेंगी।

No comments:

Post a Comment