कलेक्टर एवं एसपी ने केयर सेंटर में जरूरी मानकों का पालन करने के दिए निर्देश
मण्डला 1 जून 2020
कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने चटुआमार में बनाए जा रहे कोरोना केयर सेंटर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी जीपी पटले सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना के आगामी प्रभाव को देखते हुए जिले में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर कोरोना केयर सेंटर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने चटुआमार आवासीय परिसर में बनाए जा रहे कोरोना केयर सेंटर की सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चटुआमार कोरोना केयर सेंटर की सभी व्यवस्थाऐं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार रखी जाए। डॉ. जटिया ने केयर सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बिस्तर, बिजली, शौचालय, पानी, खाने तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना केयर सेंटर में नियमित सेनेटाईजेशन की व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने परिसर में जरूरी पुलिस बल की तैनाती तथा आवागमन संबंधी विषयों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। उन्हांेने परिसर में सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment