BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लॉकडाऊन के अगले चरण में राहत के साथ सुरक्षा और सतर्कता भी जरूरी - श्री कुलस्ते - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 1, 2020

लॉकडाऊन के अगले चरण में राहत के साथ सुरक्षा और सतर्कता भी जरूरी - श्री कुलस्ते


संकट प्रबंधन समूह की बैठक में इस्पात राज्यमंत्री के निर्देश


मण्डला 1 जून 2020
लॉकडाऊन में दी जा रही राहतों के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं सतर्कता आवश्यक है। इसके लिए जनसामान्य को प्रेरित किया जाना चाहिए। यह निर्देश केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई संकट प्रबंधन समूह की बैठक में दिए।
इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि जनसामान्य की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवसायिक गतिविधियाँ प्रारंभ की गई हैं। लोगों का एक जगह एकत्र होने या भीड़ लगाने से संक्रमण का खतरा रहता है। अतः सभी दुकानदारों की जिम्मेदारी तय की जाए कि वे अपनी दुकानों में 5 से अधिक लोगों को एकत्र न होने दें साथ ही दुकानों में सोशल डिस्टेसिंग एवं साबुन से हाथ धोने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्री कुलस्ते ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए मॉस्क एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन जरूरी है। सुरक्षा के मानकों की अव्हेलना करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि रात्रिकालीन कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जाए। माध्यमिक शिक्षा मण्डल की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्द्रों में कोरोना से बचने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाऐं। इस्पात राज्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा सहित अन्य कार्यस्थलों में लगे श्रमिकों को मॉस्क लगाना एवं सुरक्षित दूरी के मानकों का पालन कराने के लिए जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर के अमले को सक्रिय करें। क्वारेंटाईन की अवधि पूर्ण होने के बाद ही प्रवासी मजदूरों को कार्य पर लिया जाए। इस कार्य के लिए उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को व्यक्तिशः जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 65 साल के अधिक उम्र के बुजुर्ग एवं 10 साल के कम के बच्चों को घर में ही रहने की समझाईश दी जाए। राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने वीसी में प्रवासी मजदूरों के क्वारेंटाईन की व्यवस्था तथा उन्हें पात्रता अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही। 
राजीव कॉलोनी के कंटेनमेंट क्षेत्र में पुनः स्वास्थ्य सर्वे कराने के निर्देश
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने कहा कि जिले में अब तक 30 हजार से अधिक प्रवासी मजदूर आ चुके हैं। सभी मजदूरों को अनिवार्य रूप से 14 दिवस क्वारेंटाईन कराया जा रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों का सर्वे एवं पंजीयन जारी है जो 3 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा जिसके आधार पर इन श्रमिकों को उनके हुनर के अनुसार कार्य उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि चिन्हित क्षेत्र को छोड़कर आवागमन के लिए किसी प्रकार के पास की आवश्यकता नहीं है। कलेक्टर डॉ. जटिया ने बैठक में जिले में बनाए गए कंटेनमेंट क्षेत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने राजीव कॉलोनी में बनाए गए कंटेनमेंट क्षेत्र में पुनः स्वास्थ्य सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने यातायात, व्यावसायिक गतिविधियाँ, हाट बाजार तथा प्रवासी मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने लॉकडाऊन का पालन कराने के लिए पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाहियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मॉस्क लगाने के लिए जनसामान्य को सतत् प्रेरित किया जा रहा है। सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों को पुलिस विभाग द्वारा नोटिस भी दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने चैकपोस्ट में किए जा रहे पंजीयन एवं स्वास्थ्य परीक्षण तथा ऑटो सहित अन्य वाहनों के संचालन के संबंध में भी अपनी बात रखी। सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा ने जिले में मनरेगा के तहत् किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल में श्रमिकों को मॉस्क लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए पंचायत सचिव एवं कोटवार आदि को निर्देशित किया गया है। सीईओ जिला पंचायत ने एएनएम, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को दिए जाने वाले प्रशिक्षण के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। समिति के सदस्यों ने शासकीय क्वारेंटाईन की व्यवस्था, कंटेनमेंट क्षेत्र तथा हॉट बाजार के संचालन संबंधी सुझाव दिए। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, भीष्म द्विवेदी सहित प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment