प्रशासकीय समिति की बैठक में हुई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
जिला पंचायत सीईओ ने पेयजल, मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की दी जानकारी
मण्डला 1 जून 2020
जिला पंचायत की प्रशासकीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा ने समिति के सभी सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। बैठक में लॉकडाउन के दौरान शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य के अंदर अन्य जिलों एवं अन्य राज्य से आये हुये प्रवासी श्रमिकों को नियमानुसार 14 दिन क्वारेंटीन उपरांत ही कार्य कराने के संबंध में भी चर्चा की गई।
बैठक में पेयजल के विषय पर चर्चा के दौरान सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों एवं गांवों में पेयजल की समस्या के संबंध में जानकारी दी गई। इस संबंध में सीईओ तन्वी हुड्डा द्वारा व्ही.सी. के उपरांत कार्यपालन यंत्री पीएचई के साथ बैठक आहुत कर पेयजल के संबंध में सदस्यों द्वारा उल्लेखित ग्रामों में तत्काल पेयजल समस्या के निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही पूर्व वर्षों में जिला पंचायत द्वारा जारी की गई नलजल योजनाओं के मरम्मत कार्यों के संबंध में सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी तथा उपयंत्रियों पीएचई को मरम्मत कार्याे का भौतिक सत्यापन कर उपयोगिता प्रमाण पत्र तत्काल जमा करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मनरेगा पर चर्चा की गई जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा मनरेगा योजनांतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी सदस्यों को दी गई एवं उनके आवश्यकता अनुसार सभी सदस्यों को ग्रेवल सड़क एवं अन्य जो मनरेगा अंतर्गत अनुमत्य है, उन कार्यों के प्रस्ताव जिला पंचायत में दिये जाने हेतु चर्चा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत् में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की चर्चा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा जानकारी दी गई कि योजनांतर्गत जिलों को अतिरिक्त लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसकी तत्काल स्वीकृति एवं नियमानुसार कार्य पूर्ण कराने की जानकारी दी गई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment