BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
परेशान महिला ने थाने में की शिकायत, मामला कायम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 29, 2020

परेशान महिला ने थाने में की शिकायत, मामला कायम


नैनपुर -  मिली जानकारी अनुसार विगत 26 जून 2020 को नैनपुर थाने मैं वार्ड क्रमांक 3 निवासी महिला ने  महेश जयसवाल नाम का व्यक्ति जिसके विरुद्ध शिकायती आवेदन दीया शिकायत में महिला ने बताया कि महेश जयसवाल के द्वारा लगभग 6 महीनों से मेरी वार्ड क्रमांक 3 उमरिया स्थित नव्या सिलाई सेंटर के सामने आकर खड़ा होना और गंदे गंदे इशारे करना तथा बार-बार फोन करके अपशब्दों का प्रयोग करना तथा मना करने पर धमकी व परिवार को फसाने की बात कहता साथ ही महिला के घर से बाहर जाने पर पीछा करना व व्हाट्सएप में बुरी बातें लिखना बताया गया इन सभी कथनों के आधार पर महेश जयसवाल के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अनावेदक महेश जयसवाल के विरुद्ध हुए पंजीबद्ध मामले को लेकर महेश जयसवाल द्वारा जानकारी में बताया गया की मेरी मुलाकात आज से 4 साल पहले नगर पालिका कार्यालय में उक्त महिला से हुई उसके बाद उनके द्वारा कई बार सुख-दुख में सहयोग मांगा गया जिसमें मेरे द्वारा राशन, किराना, एवं आर्थिक रूप से मैंने उनका सहयोग भी किया। परंतु उक्त महिला के द्वारा मेरे ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं ऐसा मैंने कभी कुछ नहीं किया है वह आरोप  निराधार है।
वही जान पड़ रहा है किसी साजिश के तहत मुझे झुठे आरोप में फसाने की कोशिश की जा रही है।
इनका कहना है
1--उक्त महिला से विगत 4 वर्षों से परिवारिक संबंध थे। परिवारिक विरोध के कारण मेरे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई गई।
महेश जयसवाल नैनपुर

2----उक्त महिला के द्वारा महेश जायसवाल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराईगई विभिन्न धाराओं में मामला कायम कर विवेचना में लिया गया
सुभाष चंद्र बघेल
उप निरीक्षक थाना नैनपुर

No comments:

Post a Comment