BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम, विरोध में आयी महिलाऐं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 29, 2020

डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम, विरोध में आयी महिलाऐं

जिला महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामाहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा डीजल पेट्रोल के दम कम कर सरकार

रेवांचल टाइम्स, 29 जून 2020, लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दामो के लेकर आज महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोषी साहू व अन्य महिला कार्यकर्ताओ ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर महामहिम के नाम ज्ञापन सौंपा महिला कांग्रेस ने लगातार कोरोना महामारी में के संकट में जनता को पेट्रोल डीजल पर लगने वाले करो में कमी कर राहत देने के बजाय इस संकट काल मे भी पेट्रोल डीजल करो में बढ़ोतरी कर केन्द्र सरकार व राज्य सरकार ने इस संकट काल मे पेट्रोल व डीजल में अतिरिक्त कर बढ़ाकर देश की जनता को महंगाई की आग मे झोंकने का काम कर रही है प्रदेश में पेट्रोल पर पूर्व में ही 33% वैट,1%सेंस व 3.5 रुपये अतिरिक्त कर लग रहा था वही डीजल पर 23% वैट 1% सेंस2 रुपये कर लग रहा था वहीँ अतिरिक्त करो में इस बढ़ोतरी से पेट्रोल डीजल में अभी तक का सर्वाधिक टेक्स हो गया है वही पिछले 20 दिनो में पेट्रोल 8.87रुपये और डीजल10.79 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है जिससे प्रदेश भर में हाहाकार मचा हुआ है ।

इनका कहना है –
लगतार डीजल पेट्रोल के दाम केंद्र की सरकार द्वारा बढ़ाया जा रहा है जिस से आम आदमी परेशान है माननीय मोदी जी पेट्रोल व डीजल के दामो को कम करें जिससे देश का हित हो सके
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष
संतोषी साहू
 डिंडोरी

No comments:

Post a Comment