महिला कांग्रेस के गरिमा अभियान का विधायक ने किया शुभारंभ-महिलाओं को वितरित किये सेनेटरी नेपकिन
रेवांचल टाइम्स मण्डला- कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के निर्देशन में महिला कांग्रेस द्वारा देश भर में गरिमा अभियान प्रारम्भ किया गया है। इसके तहत गरीब तबके की महिलाओं को महिला कांग्रेस के द्वारा सेनेटरी नेपकिन वितरित किया जाएगा। मण्डला जिले की महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रागिनी परते द्वारा जिले में इस अभियान का शुभारंभ बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा के माध्यम से कराया। सोमवार को घुघरी मुख्यालय में महिला कांग्रेस सदस्यों की उपस्थिति में विधायक श्री पट्टा ने महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित किये। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के कठिन दौर में जब गरीब नागरिकजनों के पास जीने और खाने का संकट है तब गरीब महिलाओं के लिए खुद की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु सेनेटरी नेपकिन खरीद पाना काफी मुश्किल है और महिला कांग्रेस द्वारा ऐसी गरीब महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरण किया जाना एक अमूल्य सेवा कार्य है। माहवारी जागरूकता और स्वच्छता के लिए ग्रामीण क्षेत्र में ये गरिमा अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। इस दौरान महिला जिला कॉंग्रेस की अध्यक्ष रागिनी परते, जिला सचिव रुकमणि सोनवानी, गीता मरावी जनपद सदस्य, ब्लॉक मीडिया प्रभारी लता अग्रवाल, तीजो बाई ,गोल बाई, स्वाति मारवी, सकुन, गिन्दी बाई, शेवकली, श्यामा बाई, ममता, धनेस्वरी, कौसल्या, बसंती, सुनीला, जलसों बाई, सरस्वती, उर्मिला, कलावती, मुन्नी सहित काफी संख्या महिलाएं उपस्थित रहीं
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment