BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला: सरपंच का खुलेआम ऐलान जा तेरा हुक्का पानी बंद, आदिवासी ने फिर किया ये - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 2, 2020

मंडला: सरपंच का खुलेआम ऐलान जा तेरा हुक्का पानी बंद, आदिवासी ने फिर किया ये

जमीन हड़पने पर सरपंच ने किया आदिवासी को समाज और गांव से बहिष्कृत हुक्का पानी बंद करने का दिया आदेश

 
       मंडला बीजाडांडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत  बरवाही मैं सरपंच पति की  तानाशाही से परेशान होकर ग्रामवासी जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा और सरपंच पति सहित गांव की अन्य व्यक्तियों पर आरोप लगाया कि जमीन हड़पने की नियत से सरपंच पति गांव की अन्य दबंग लोगों  के साथ एक राय होकर दशरथ संयम को जान से मारने की  एवं गांव से बाहर भगाने की धमकी देकर युवक  और उसके परिवार को सार्वजनिक रूप से अभद्र व्यवहार एवं गालियां देते हुए जलील किया जा रहा है मामला यह है कि  दशरथ सैयाम की पैतृक भूमि शासकीय भूमि से लगी हुई है पंचायत द्वारा शासकीय भूमि में राशन दुकान का निर्माण किया गया है राशन दुकान में आने जाने के लिए दशरथ  सैयाम की भूमि का उपयोग किया  जा रहा है दशरथ सैयाम के द्वारा अपनी भूमि में जिसका उनके पास भू अधिकार पत्र है बाड़ी बना रहे थे जिससे सरपंच पति नाराज हो गया और उससे भूमि खाली करने और गांव से बाहर भाग जाने   कहा  गया लेकिन दशरथ सैयाम  गांव से बाहर  जाने और अपनी जमीन देने से  मना कर दिया गया जिससे दबंग सरपंच पति नाराज हो गए और आनन-फानन में गांव के अन्य दबंग के व्यक्तियों को एकमत कर दशरथ  सैयाम और उसके परिवार का हुक्का पानी बंद करने का फरमान  जारी कर दिया और  पीड़ित परिवार को गांव की कुएं एवं अन्य जल स्रोत से पानी  भरने  नहाने धोने गांव की गलियों में घूमने फिरने तथा गांव के किसी भी व्यक्ति से बातचीत करने पर पाबंदी लगा दी गई है दशरथ  सैयाम ने यह भी बताया कि उनके घर की महिलाओं को जब पानी भरने जाती हैं उनके साथ अभद्रता की जा रही है और लाठी डंडे लेकर पानी भरने से मना किया जा रहा है पीड़ित दशरथ न्याय की गुहार लगाने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

   रेवांचल टाइम्स से शैलेश सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment