BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पैसा दो काम कराओ, नहीं दोगे काम नहीं होगा...सरपंच सचिवों औऱ उपयंत्री की लगातार चल रही मनमानी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 23, 2020

पैसा दो काम कराओ, नहीं दोगे काम नहीं होगा...सरपंच सचिवों औऱ उपयंत्री की लगातार चल रही मनमानी

ग्राम पंचायत खैरी नारायणगंज मैं सरपंच सचिवों औऱ उपयंत्री की लगातार चल रही मनमानी

रेवांचल टाइम्स - ग्राम पंचायत खैरी के अंतर्गत कुम्हार मोहल्ला में शमशान घाट का निर्माण के लिए बहुत दिनों से जन्मांग चली आ रही है जिसमें चक्रवर्ती मोहल्ला वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 6 तक के लोग बड़ी माई के बाजू पर श्मशान घाट का उपयोग करते हैं जिसमें सभी लोग वहां दाह संस्कार सैकड़ों बरसों से करते चले आ रहे हैं जिसकी शिकायत तहसील नारायणगंज एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणगंज को भी कई बार की गई है जिसमें ग्राम पंचायत खैरी को भी इसकी लिखित शिकायत दी गई है इसके बावजूद भी सचिव सरपंच उपयंत्री की लापरवाही से आज तक श्मशान घाट बड़ी माई के बाजू पर कोई निर्माण नहीं किया जा रहा है जबकि शासकीय भूमि 2 एकड़ 20 डिसमिल मैं से श्मशान घाट निर्माण कार्य होना है जिसमें सरपंच सचिव एवं उपयंत्री की शिकायतें ग्रामीणों ने अनेकों बार की पर शिकायत के बाद लेआउट डाली गई और वहां की झाड़ियों की साफ-सफाई भी करवाई गई थी जिसमें चक्रवर्ती मोहल्ला के लोगों को आश्वासन दिया गया था कि अब यह शमशान घाट जल्द से जल्द पूर्ण करवा देंगे लोगों को दिखाने के लिए झाड़ियां सफाई करवा दिए पर आज तक उस जगह में कोई भी निर्माण नही किया गया और अब लोगो के द्वारा जब जब निर्माण कार्य को लेकर जानकारी लेना चाहते है तो अब सचिव सरपंचों के द्वारा बोला जाता है की जो काम होना था वो हो चुका है अब कुछ नही होगा और अगर आपको कुछ परेशानी हो तो जहां लगे जाओ जिसे लगे शिकायत करो है किसी के पास भी जाकर शिकायत करो हमे कोई फर्क नही पड़ता और अगर पेपर मैं भी निकलवाना है तो निकलवा दो हमारे पास कोई बजट नहीं है एक ग्राम में तो श्मशान घाट बनवा दिया है ग्राम पंचायत खैरी ने एक श्मशान घाट ग्राम चमरवाह में बनवा दिया दूसरा शमशान घाट ग्राम खैरी मैं बनवा दिए एवं तीसरा शमशान घाट महाजनी मोहल्ला मैं बनवा दिया गया जहां पर सैकड़ों वर्षो से दाह संस्कार किया जा रहा है वहां पर सरपंच सचिव के द्वारा श्मशान घाट बनाने के लिए आनाकानी कर रहे हैं जिसमें चक्रवर्ती मोहल्ले के ग्रामीणों द्वारा लगातार इसकी शिकायतें की जा रही है मगर सचिव सरपंच के द्वारा अनदेखी की जा रही है जिसमें शिकायतकर्ता गया चक्रवर्ती गोपाल चक्रवर्ती दीपक चक्रवर्ती राजन चक्रवर्ती भारत चक्रवर्ती बाबूलाल चौधरी संतोष बर्मन आदि बहुत से लोग श्मशान घाट का निर्माण न होने के कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है औऱ अगर शमशान घाट बड़ी माई के बाजू पर बन जाए तो चक्रवर्ती मोहल्ले मैं दाह संस्कार की समस्या निजात मिल जाएगी

रेवांचल टाइम्स से अनिल रजक नारायणगंज की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment