जिले में घंसौर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पौड़ी,किनदरई एवं सलेमा में कोविड-19 के पॉज़िटिव मरीज मिलने के उपरांत जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया एवं संबंधित राजस्व अधिकारी व थाना प्रभारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु , निर्देशित करते हुए कहा गया है कि, प्रभावित क्षेत्र की सीमा को पूरी तरह से सील बंद करते हुए, उक्त क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया जाए एवं किसी भी व्यक्ति के आवागमन को सख्ती से रोके जाने के निर्देश दिए |
पुलिस अधीक्षक व जिला कलेक्टर द्वारा समस्त उपलब्ध अमले को, संक्रमितों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की पहचान हेतु सर्वे के निर्देश दिए, साथ ही तीनों ग्राम में सतर्कता पूर्वक सर्वे कर किसी अन्य व्यक्तियों के संक्रमित होने पर या संपर्क में आने वालों लोगों की सूचना तत्काल संबंधित विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को देने के लिए निर्देशित किया गया हैं
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को स्वयं की सुरक्षा करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करने हेतु आदेशित किया गया है!
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment