नैनपुर जनपद पंचायत क्षैत्र मैं हो रहे विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया कलेक्टर मण्ड़ला
मण्डला-- गत दिनों जिला कलेक्टर मण्ड़ला श्री मति हर्षिका सिंह के द्वारा नैनपुर जनपद पंचायत क्षैत्र की ग्राम पंचायतों मैं शासन के द्वारा हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों, विकास कार्यों एवं थावर परियोजना नैनपुर के बीजेगाव ड़ेम का मौका मुआयना स्थल निरीक्षण देखकर यहाँ पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को सही ढंग से समय परपूर्ण करने के निर्देश दिये गये ।
जिला कलेक्टर मण्ड़ला के द्वारा अपने भ्रमण काय॔ क्रम के दौरान बीजेगाव ड़ेम का अवलोकन, कटारे मोहगाव मैं बीज वितरण किया गया पश्चात ग्राम पंचायत तूमेगाव मैं बने सार्वजनिक कुआ , प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया गया । यहाँ पर उपस्थित जनपद पंचायत स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेशित किया गया कि ग्राम पंचायतों मैं बाहर से आये श्रमिकों एवं स्थानीय मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार मूलक काय॔ पर लगाया जाये। यहाँ पर वर्षा ऋतु मैं वृक्षारोपण काय॔, पड़त भूमि मैं सुधार काय॔ एवं उधान विभाग से संम्बधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ आरम्भ कर ग्रामीण कृषकों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाये । ग्रामीण अंचलों मैं रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सभी तरफ विकास कार्यों मैं शीघ्र आरंभ कर स्थानीय श्रमिकों को रोजगार से लगाया जाये , साथ ही ऐसा प्रयास हो कि वर्षा ऋतु मैं ग्रामीणों को अधिक काय॔ प्राप्त होते रहे । जिला कलेक्टर मण्ड़ला के द्वारा यहाँ पर अपने भ्रमण के दौरान स्थानीय ग्रामीण श्रमिकों से संवाद किया गया एवं यहाँ पर हो रहे निर्माण कार्यों से लाभान्वित होने की बात की गई ।
जिला कलेक्टर मण्ड़ला के दौरा काय॔ क्रम के दौरान यहाँ पर पूरे समय जनपद पंचायत नैनपुर मैं पदस्थ मुख्य काय॔ पालन अधिकारी श्री विजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक यंत्री श्री अरविंद कुमार गोस्वामी, थावर परियोजना जलसंसाधन विभाग के कार्य पालन यंत्री, सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं जनपद पंचायत नैनपुर मैं पदस्थ सभी उपयंत्रियो , श्री बी सी साहू प्रधानमंत्री आवास की मौजूदगी देखी गई । मौके पर स्थानीय ग्राम पंचायतों के सचिव वा रोजगार सहायको की उपस्थिति रही ।
यहाँ पर पदस्थ मुख्य काय॔ पालन अधिकारी श्री विजय कुमार श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि आज नैनपुर जनपद पंचायत क्षैत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित 54 हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाया गया है । अब ये सभी हितग्राही कच्चे से पक्के आवास मैं रहकर अपना जीवोकापार्जन करेंगे । शेष प्रधानमंत्री आवासो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संम्बधित ग्राम पंचायतों को दिया गया है ।

No comments:
Post a Comment