आज चारों तरफ युवा , नौ जवान किसी ना किसी नशे मैं लिप्त है, मास्क बाँट कर नशा ना करने का दिया गया संदेश
मण्डला-- मध्यप्रदेश वालेन्ट्रीयर हेल्थ एसोसिएशन इन्दौर ( MPVHA ) के सहयोग से मण्ड़ला जिले मैं जिले की स्वैच्छिक समाज सेवी संस्था "जागृति युवा संस्थान " जामगाॅव मण्ड़ला के द्वारा कोरेना कोविड़ 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एवं नशे की और लगातार उन्मुख होते युवाओं की गति को रोकने के लिए मास्क का वितरण कर जागरूकता काय॔ संदेश दिया गया ।
नशा चाहे जो भी वह लोगों की हस्ते खेलती जिन्दगी बर्वाद कर देती है ।अंत मैं नशा सेवन से पीड़ित व्यक्तियों के समक्ष मौत के सिवा कुछ नहीं बच पाता है , क्योंकि नशे से पीड़ित व्यक्ति चारों तरफ से प्रताड़ित एवं परेशान हो जाता है । संस्थान के पदाधिकारियों ने मास्क वितरण करते हुए बताया कि अगर व्यक्ति समाज मैं सम्मान पूर्वक जिन्दगी जीना चाहता है तो उसे नशा का पूर्णतः परित्याग करना नितांत आवश्यक है ।
जागृति युवा संस्थान जामगाॅव मण्ड़ला के द्वारा मास्क का वितरण जनपद पंचायत नैनपुर, तहसील कार्यालय नैनपुर, व्यापारियों एवं समाज सेवी काय॔ कर्ताओ, दुकानदारों को को किया गया । कोरोना वायरस के संक्रमण फैलाव एवं इससे बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए अपने दिन चर्या मैं हमैशा मास्क का उपयोग करने की सलाह दी गई ।

No comments:
Post a Comment