BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर: दुकान में लगी भीषण आग, दुकान मालिक ने कहा चोरी के बाद लगायी आग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 2, 2020

नैनपुर: दुकान में लगी भीषण आग, दुकान मालिक ने कहा चोरी के बाद लगायी आग

 बताया जा रहा है कि रात्रि में चोरी करने के बाद चोरो ने लगाई आग नैनपुर - बुधवारी बाजार के अंतर्गत गल्ला मंडी में मंगलवार की रात खाद्यान्न व्यापारी की दुकान जलकर खाख.


              नैनपुर- बुधवारी बाजार के अंतर्गत गल्ला मंडी में मंगलवार की रात खाद्यान्न व्यापारी की दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल मौके पर पहुंच गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखो के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

      नगर के वार्ड नंबर 11 निवासी जवाहर सोनी की दाल-चावल आदि की दुकान गल्ला मंडी में है। वह रोजाना की भांति सोमवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह उनको दुकान के आसपास मौजूद रहे लोगों ने उनको मोबाइल पर दुकान में आग लगने की सूचना दी। इस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और दुकान को आग की लपटों में घिरा हुआ पाया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंचे गए थे। कुछ ही देर में पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे तक प्रयास करके आग पर काबू पाया जिससे अगल-बगल की दुकानों तक आग की लपटें नहीं पहुंच सकी। व्यपारी ने बताया कि दुकान मे लाखो का दाल चावल आदि खाद्यान्न रखा हुआ था, जो जलकर नष्ट हो गया। वही जब खबर मिलने पर व्यपारी द्वारा दुकान आकर देखा गया तो दुकान के ताले भी टूटे पाए गए जिससे अनुमान लगाया जा रहा कि आग लगने की वजह रात में चोरों के द्वारा दुकान में चोरी कर फिर आग लगाई गई होगी

        माना जा रहा है कि जिस वक्त आग लगने की घटना हुई उस वक्त गल्ला मंडी में  व्यापारी-दुकानदारों अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद करके  जा चुके थे यदि आग लगने की घटना का पता सही समय मे नही चलता तो  तो मंडी में कई दुकानें चपेट में आ सकती थीं और भीषण तबाही हो सकती थी। जवाहर सोनी की दुकान में आग लगने की वजह रात्रि में चोरों द्वारा चोरी के बाद आग लगाना बताई जा रही है  बरहाल नैनपुर पुलिस आग लगने के कारणों की सही जांच कर रही है।

रेवांचल टाइम्स से महेन्द्र विश्वकर्मा नैनपुर

No comments:

Post a Comment