BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना काल के हीरो डॉ जगदीश जटिया का शुक्रिया- रेवांचल टीम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 9, 2020

कोरोना काल के हीरो डॉ जगदीश जटिया का शुक्रिया- रेवांचल टीम

मंडला कार्यकाल में मेरी टीम का रहा महत्वपूर्ण सहयोग - डॉ. जटियाकलेक्टर को दी गई विदाई

मण्डला 9 जून 2020 
 मंडला कलेक्टर के रूप में मेरे कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हुए हैं। इन कार्यक्रमों की सफलता में मेरी टीम का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण रहा है। उक्त बात कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने योजना भवन में आयोजित अपनी विदाई समारोह में कही। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रशासन का हिस्सा होने के नाते सबसे पहले संवेदनशील होना होगा। संवेदनशील होकर किसी व्यक्ति की धैर्यपूर्वक बात सुनना एवं उसकी समस्या का समाधान करना एक अच्छे प्रशासक के गुण हैं। डॉ. जटिया ने कहा कि सभी अधिकारियों को अच्छे प्रशासक के साथ-साथ एक अच्छा मैनेजर भी होना चाहिए जो अपने सीमित संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए लोकहित में काम कर सके। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान वापस लौटे मजदूरों के लिए संवेदनशीलता के साथ काम करने एवं उन्हें स्थानीय रोजगार तथा योजनाओं का लाभ देने सभी को सामंजस्य बनाकर काम करना होगा। 
 विदाई समारोह में जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा ने कलेक्टर डॉ. जटिया से उनके जिला पंचायत सीईओ के कार्यकाल के अनुभव तथा मार्गदर्शन के लिए मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। एडीएम मीना मसराम ने कलेक्टर डॉ. जटिया के प्रशासनिक अनुभव, सरल तथा सहज व्यक्तित्व के बारे में चर्चा की। इसी प्रकार एसडीएम घुघरी सुनीता खण्डायत, जिला पेंशन अधिकारी अनामिका उपाध्याय तथा सहायक भू अधीक्षक राकेश खम्परिया ने कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया के कार्यकाल में उनके मार्गदर्शन एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की सफलता के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
 मंडला कलेक्टर के रूप में डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया के कार्यकाल के दौरान अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम एवं गतिविधियाँ संपन्न हुई जिनमें लोकसभा निर्वाचन 2019, राहत-2 शिविर, रजा कला दीर्घा का निर्माण, ’आरम्भ’ कार्यक्रम के तहत् अनेक शास्त्रीय नृत्यों का मंचन तथा नाट्य गतिविधियाँ संपन्न हुई। इनके कार्यकाल में जनसामान्य के सहयोग से कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए अनेक कदम उठाए गए जिसके परिणामस्वरूप मंडला जिले में कोरोना संक्रमण के मामले अपेक्षाकृत कम रहे। कार्यक्रम का संचालन रीडर डीएन शर्मा द्वारा किया गया। कलेक्टर डॉ. जटिया को कलेक्ट्रेट, निर्वाचन तथा स्टेनो शाखा द्वारा स्मृति चिन्ह भी भेट किए गए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर आशा कुशरे, प्रमुख जिला अधिकारी, सेवानिवृत्त अधीक्षक रामकुमार उईके, कलेक्ट्रेट परिसर के समस्त शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment